सड़क दुर्घटना में जसपुर क्षेत्र के गांव रामनगर वन के पांच लोग गंभीर रूप से घायल,एक की हालत चिंता जनक 

– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में हुई सड़क दुर्घटना में गांव रामनगर वन के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनमें से एक की हालत चिंता जनक है ।
जानकारी के अनुसार 20 गसत 2026 को सांय करीब 7:30 बजे गांव रामनगर वन निवासी युवक कपिल कुमार पुत्र वेदप्रकाश व उसका एक साथी मोटरसाइकिल से गांव रामनगर से जसपुर जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल की पास के गांव भगवन्तपुर में बाबू की चक्की के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से जबरदस्त टक्कर हो गई । जिससे कपिल कुमार तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार गांव रामनगर वन निवासी रंजीत सिंह पुत्र जयवंत सिंह, नितिन कुमार पुत्र नरेश सिंह व नन्हे सिंह पुत्र सरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिससे चीख-पुकार मच गयी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । तुरंत घायलों के परिजनों को सूचना दी गई और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार हेतु जसपुर, ऊधम सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिंता जनक हालात होने के कारण कपिल कुमार को हायर सेंटर काशीपुर के लिए रेफर कर दिया गया ।