अतिक्रमण के नाम पर जसपुर क्षेत्र के गांव पतरामपुर में तोड़े गए मकानों के मामले की जांच हेतु जिलाधिकारी ने गठित की जांच समिति,एक माह के भीतर जांच कर जांच रिपोर्ट पेश करेगी जांच समिति 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड :भारतीय किसान के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर वर्ष 2023 में अतिक्रमण के नाम पर जसपुर क्षेत्र के गांव पतरामपुर में अवैध रूप से तड़े गए
मकानों के मामले की जांच करने की मांग की ।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर जनपद रुद्रपुर में जनपद मुख्यालय पर 21 से 23 अगस्त 2026 तक दिए गए धरने के दौरान प्रशासन द्वारा वर्ष 2023 में अतिक्रमण के नाम पर अवैध रूप से जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के ग्राम पतरामपुर में 28 परिवारों के मकान तोड़े जाने का मामला प्रमुखता से उठाया था ।
इसी विषय को लेकर 24-8-2026 को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी, उधम सिंह नगर से मिल कर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई । इस पर जिलाधिकारी कहा कि उनके द्वारा इस मामले की जांच के लिए एक जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच समिति एक माह के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी । जिलाधिकारी से मिलने बालों में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, युवा भरतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू,भाकियू जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर (पश्चिम क्षेत्र) शीतल सिंह, विक्की रंधावा, गुरसेवक सिंह, विक्रम सिंह, दीदार सिंह, प्रताप सिंह, कल्याण सिंह ढिल्लो,जगीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह संधू, हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह , जगजीत सिंह भुल्लर आदि पदाधिकारी शामिल रहे ।