जसपुर की बड़ी घटना: खेलते समय बच्चों-बच्चों में हुए झगड़े दौरान चाकू लगने से 10 वर्षीय मासूम बच्चे ईशान की दर्दनाक मौत ,मृतक के परिवार में मचा कोहराम,नगर में छाया मातम

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में खेलते समय दो बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया । जिसके दौरान एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को चाकू मार दिया जिससे उसकी दर्द मौत हो गई । जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे शहर में मातम छा गया ।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर के मोहल्ला गूल छीपीयानl निवासी करीब 10 वर्षीय ईशान पुत्र मोहम्मद तसलीम 31 अगस्त 2026 को शाम के समय बच्चों में खेलने गया था। इसी दौरान इसका एक बच्चे से झगड़ा होगया । उसने ईशान को चाकू मार दिया। जिससे ईशान गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया । भारी भीड़ जमा हो गई । गंभीर रूप से घायल बच्चे ईशान को तत्काल उपचार हेतु जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद ईशान के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया । इस दर्दनाक घटना से एक ओर जहां मृतक मासूम के परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं मोहल्ले व पूरे शहर में मातम छा गया । समाचार लिखने तक घटना के संबंध में मृतक के परिजन पुलिस को तहरीर नहीं दे पाए थे ।
शहर में इस तरह की यह पहली घटना बताई जा रही है। इससे पहले बच्चों- बच्चों में हुए झगड़े में कभी किसी बच्चे की जान नहीं गई।