जसपुर में बैडमिंटन खेलते समय आपस में हुए झगड़े के दौरान एक बच्चे द्वारा चाकू मार दिए जाने से हुई 12 वर्षीय मासूम बालक ईशान की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बच्चे को लिया संरक्षण में, निशानदेही पर किया बरामद किया घटना में प्रयुक्त चाकू,आरोपी बच्चे को किया न्यायालय में पेश 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में बैडमिंटन खेलते समय आपस में हुए झगड़े के दौरान एक बच्चे द्वारा दूसरे बच्चे ईशान को चाकू मार दिया गया था । जिससे उसकी  दर्दनाक मौत हो गई थी । पुलिस ने आरोपी बालक को संरक्षण में लेकर उसकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त चाकूश बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया गया ।
दिनांक 31.08.2026 को समय 17.25 बजे अनीस अहमद पुत्र मोहम्मद सद्दीक निवासी जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर ने जसपुर थाने आकर सूचना दी कि मौहल्ले में बच्चे आपस मे खेल रहे थे जिसमें एक बच्चे ने दूसरे बच्चे मोहम्मद  ईशान पुत्र तस्लीम अहमद निवासी जसपुर उम्र करीब 12 वर्ष को चाकू मार दिया । जिसको उपचार हेतु एक स्थानीय नर्सिंग होम में ले जाया गया । जहां से हायर सेन्टर के लिए रेफर करने पर घायल ईशान को काशीपुर के एक नर्सिंग होम ले जय गय जहां चिकित्सकों के द्वारा ईशान को मृत घोषित कर दियानिरीक्षक । इस सूचना पर प्रभारी  मय फोर्स के मौके पर गये और  मृतक ईशान के शव को उसके परिजन जो घर ला  जा  रहे थे, को तुरन्त पोस्ट मार्टम हेतु काशीपुर मोर्चरी भिजवाया गया व स्वयं पुलिस टीमें नियुक्त कर घटना स्थल पर गये और फोरेन्सिक टीम को भी घटना स्थल पर आने हेतु पत्राचार किया । फोरेन्सिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल का संयुक्त रुप से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्रित किये गये व विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि 03 लड़के गली में बैटमिन्टन खेल रहे थे खेलते समय बैटमिन्टन की कॉक नाली में गिरने के कारण दो लड़कों के मध्य में झगडा होने पर विधि के विरोध में बालक के द्वारा मृतक बालक ईशान के सीने पर चाकू मार दिया । उपचार के दौरान उजाला हास्पिटल काशीपुर में बालक ईशान की मृत्यु हो गयी । मृतक के पिता मोहम्मद तस्लीम पुत्र मोहम्मद सद्दीक निवासी जसपुर की तहरीर के आधार पर FIR NO- 371/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत विधि के विरोध में आरोपी बालक के खिलाफ मुकदमा ठपंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्वयं ग्रहण की गयी और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी । दिनांक 02-09-2026 को विधि के विरोध में बालक को उसके रिश्तेदार के घर से संरक्षण में लिया गया । जिसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया । विधि के विरोध में बालक को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम:
1.राजेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर
2. उप निरीक्षक प्रियान्शु जोशी
3. उपनिरीक्षक संतोष देवरानी
4. उपनिरीक्षक हरीश आर्य
5. कांस्टेबल जाकिर हुसैन
6. कांस्टेबल विमल वर्मा
7. कांस्टेबल कुलदीप सिंह
8. कांस्टेबल विपिन चन्द्र
9. महिला कांस्टेबल नेहा
10.महिला कांस्टेबल सीमा,कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड।