– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: सामाजिक संस्था राष्ट्र सेवा मंच द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी शिक्षक दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था द्वारा 5 सितंबर 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में अफजलगढ़ रोड स्थित स्वागत मंडप में अपराह्न 1:00 शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्र सेवा मंच के महासचिव सेवा निवृत्त शिक्षक यशपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल होंगे । उन्होंने अनुरोध किया की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
*शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*






