– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: ऊधम सिंह नगर के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी ने जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।
3 सितंबर 2026 को देर शाम नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उधम सिंह नगर डॉ एसके गोस्वामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्था की वास्तविकता जानने के उद्देश्य से


निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्था की वास्तविकता जानने के उद्देश्य सेमरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से सीधे संवाद कर अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली ।
डॉ. गोस्वामी ने चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्था की व्यवस्था की जानकारी ली । अस्पताल से आवश्यक दवाइयां प्राप्त होने, उपचार एवं अन्य सुविधाओं को लेकर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जहां भी कोई कमी दिखाई दे, उसे चिन्हित कर बेहतर सुधार की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ.धीरेन्द्र मोहन गहलोत के नेतृत्व में हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में हुए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है । लेकिन मरीजों के हित में अभी और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का और बड़ा लक्ष्य रखा।
चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के साथ-साथ OPD में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉ. गोस्वामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के अपग्रेडेशन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जाना जरूरी है ।
उन्होंने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर से जांच अथवा दवाइयां लिखने से यथासंभव बचें और उपलब्ध सरकारी संसाधनों एवं सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर चिकित्सालय में उपस्थित रहने की हिदायत दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि काशीपुर से सप्ताह में एक दिन सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। इससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें अनावश्यक रूप से काशीपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
निरीक्षण के दौरान ACMO डॉ. एस.पी.सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत डॉक्टर आशू सिंगल, जितेंद्र चौहान , अर्पित चौहान, संयम रहेजा , अविरल, कीर्तिका, नेहा, राहुल, साजिद, गोपाल, ममता, शेर सिंह, शारदा, भीम, रामनिवास एवं शालिनी सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।