खासी चर्चाओं में है जसपुर के भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल का दिल्ली का दौरा, राजनीतिक हलके में मची खलबली, उनके दिल्ली दौरे ने बढ़ाईं विधानसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी पेश करने वाले अन्य भाजपा नेताओं तथा दूसरी पार्टियों के टिकट के दावेदारों की धड़कनें

– सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख विधानसभा क्षेत्र जसपुर के भाजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल के हाल ही में दिल्ली के दौरे पर गए थे । चाहे वे अपने राजनीतिक या किसी अन्य काम से दिल्ली के दौरे पर गए हों,लेकिन उनके दिल्ली के दौरे को लोग टिकट से जोड़कर देख रहे हैं । उनके दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलके में खलबली मची हुई है । उनके दिल्ली के दौरे से भारतीय जनता पार्टी के टिकट के अन्य दावेदारों तथा दूसरी पार्टियों के टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ हो गईं हैं । उनके दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक लोगों में काफी हलचल मची हुई हुई है और उनके टिकट की दावेदारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं । लेकिन डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल का दिल्ली दौरा क्या रंग लाएगा यह तो भविष्य ही बताएगा । अभी इस संबंध में स्पष्ट कहना संभव नहीं है ।