जसपुर के भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा ने देहरादून में भाजपा के शीर्ष नेताओं से की शिष्टाचार भेंट 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा ने भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और भाजपा नेता तरुण बंसल से शिष्टाचार भेंट की  और जसपुर विधानसभा के समसामयिक विषयों पर चर्चा की । उन्होंने भाजपा के उक्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराया कि जसपुर विधानसभा में भाजपा संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है । उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जसपुर विधानसभा में निश्चित रूप से जीतेगी । उनके द्वारा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल को जसपुर विधानसभा में नियुक्त होने पर बधाई दी और उन्हें जसपुर आने का न्योता दिया ।