– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: थाना कुंडा क्षेत्र के गांव गोरा फॉर्म में अपने दोस्त के यहां रात्रि के में आए काशीपुर क्षेत्र के एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसकी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार हाल ही में रात्रि के दौरान काशीपुर क्षेत्र के गांव गुलजारपुर निवासी करीब 35 वर्षीय शादीशुदा युवक हरदीप सिंह कुंडा थाना क्षेत्र के गांव गोरा फॉर्म में अपने एक दोस्त के यहां आया था । रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली लग गई । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल उपचार हेतु काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया । जहां से उसे चिंताजनक हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया और मुरादाबाद से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । 14 सितंबर 2026 को उसका शव उसके घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया । घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए थाना कुंंडा पुलिस से संपर्क साधने का प्रयास किया गया । लेकिन संपर्क नहीं हो पाया । जिसके कारण समाचार लिखने तक घटना की कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई ।