उत्तराखण्ड: जसपुर,ऊधम सिंह नगर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह
द्वारा सवर्ण समाज की ओर से सोशल मीडिया पर यूजीसी के खिलाफ 22 सितंबर 2026 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर में निकाली जाने वाली सवर्ण आक्रोश रैली व एसडीम को ज्ञापन दिए जाने की सूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि सवर्ण समाज के उत्पीड़न एवं अधिकारों के हनन तथा अपनी अगली जेनरेशन के भविष्य को ध्यान में रखकर । आज दिनांक 22 सितंबर को अपराह्न 2:00 बजे से सब्जी मंडी चौक जसपुर से, सवर्ण आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा एवं उसके बाद S, D, M को ज्ञापन सौंपा जाएगा । उन्होंने विधानसभा क्षेत्र व सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्वर्ण समाज के भाई-बहनों से अपील है कि जिस तरह से आप अपनी,अपनी राजनीतिक पार्टी वह धार्मिक आयोजन के लिए अपना कीमती समय देते हैं। ठीक उसी तरह अपने बच्चों के भविष्य , को देखते हुए तथा अपने अधिकारों के लिए इसको धार्मिक आयोजन के उत्सव की तरह संगठित हो कर अधिक से अधिक संख्या बल के साथ पहुंच कर इस रैली को सफल बनाएं ।
सवर्ण समाज के लोगों द्वारा 22 सितंबर 2026 को यूजीसी के खिलाफ जसपुर में निकाली जाएगी सवर्ण आक्रोश रैली,एसडीएम को दिया जाएगा ज्ञापन
– सुशील चौहान