जसपुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर में शिव आदर्श रामलीला कमेटी का गठन,जसवंत सिंह बने अध्यक्ष, 26 सितंबर को होगा रामलीला का शुभारंभ 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह, नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर में काफी वर्षों से रामलीला का मंचन होता चला रहा है। इस बार भी बिगेस्ट बरसों की भांति रामलीला का मंचन किया जाएगा । रामलीला के सफल मंचन हेतु शिव आदर्श रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का का गठन किया गया । जिसके लिए जसवंत सिंह को अध्यक्ष व घासी सिंह त्यागी को कोषाध्यक्ष चुना गया । रामलीला के मंचन का शुभारंभ 26 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे किया जाएगा । रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधयक आदेश चौहान द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है। रामलीला का मंचन चंदौसी की मंडली द्वारा किया जाएगा ।