सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:जसपुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर युवक को 2.40 ग्राम स्मैक हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 1 नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.40 अवैध स्मैक (हेरोईन) बरामद की गई। पकड़े गये युवक ने पूछने पर बताया कि वह स्मैक कम दामों में खरीदकर ऊंचे दामों में बेचता था । जिससे वह मोटा मुनाफा कमाता था । पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अन्य तस्करों के नाम भी उजागर किये । पुलिस द्वारा उनकी में गहन से जांच शुरू दी गई है। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अर्पित गिरी गोस्वामी पुत्र राजेश गिरी गोस्वामी निवासी,हपता ग्राम सूरजपुर,थाना जसपुर,जनपद ऊधम सिंह नगर व उम्र 21 वर्ष बताई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 1 नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.40 अवैध स्मैक (हेरोईन) बरामद की गई। पकड़े गये युवक ने पूछने पर बताया कि वह स्मैक कम दामों में खरीदकर ऊंचे दामों में बेचता था । जिससे वह मोटा मुनाफा कमाता था । पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अन्य तस्करों के नाम भी उजागर किये । पुलिस द्वारा उनकी में गहन से जांच शुरू दी गई है। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अर्पित गिरी गोस्वामी पुत्र राजेश गिरी गोस्वामी निवासी,हपता ग्राम सूरजपुर,थाना जसपुर,जनपद ऊधम सिंह नगर व उम्र 21 वर्ष बताई।पुलिस टीम: उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी( प्रभारी बाजार पुलिस चौकी),कांस्टेबल इन्दर सिंह ,कांस्टेबल भवान सिंह, कांस्टेबल हेम गिरी कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर ।