उत्तराखंड: जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल पार्क में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आवाह्न किया । इस मौके पर पूर्व विधयक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, मनोज पाल, भाजपा जिला महा मंत्री डॉक्टर सुदेश कुमार चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान, भाजपा नगर मंत्री विशाल कश्यप, अशोक खन्ना, महेश प्रजापति, कृष्ण कुमार काका, मनोज चौहान, बीना नागर, अनीता पवार, शाहिद सेनापति, नरेश कारीगर, गगन खन्ना, महेंद्र कश्यप व बाबू तोमर आदि मौजूद रहे।