-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2025 को प्रातः काल उत्तराखण्ड के जनपद उधम सिंह नगर प्रमुख नगर जसपुर-भगवंतपुर रोड के पास एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला । जिससे आस पास के लोगों में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया व आस पास के लोगों से पूछताछ की । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस घटना के संबंध में छानबीन करने में जुट गई है। फिलहाल सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि मृतक के जेब से उसका आधार कार्ड मिला है। जिस पर मृतक का नाम अरमान अली, पिता का नाम शफीक अहमद, जन्मतिथि 23-5-2001,पता मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 12, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) अंकित है । लेकिन अभी पुलिस से घटना के संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। घटना के संबंध में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं ।
Post Views: 586