जसपुर के पुराना अस्पताल रोड से मोटरसाइकिल चोरी 

 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुराना अस्पताल रोड के पास से रात्रि के दौरान एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के मौहल्ला भूप सिंह निकट शक्कों वाली मस्जिद निवासी महेंद्र सिंह ने विगत 29 म ई की शाम पुराना अस्पताल रोड के पास खाली पड़ी भूमि में अपनी मोटर साइकिल खड़ी की थी और उसके बाद घर जाकर उन्हें नींद आ गई । इसी बीच कोई व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उनकी मोटरसाइकिल की छानबीन कर रही है और मोटरसाइकिल स्वामी भी अपने स्तर से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने में जुटे हुए हैं। लेकिन समाचार लिखने तक उनकी मोटरसाइकिल का कहीं कोई पता नहीं चल पाया ।
ज्ञात हो कि हाल ही में काशीपुर रोड स्थित दीनदयाल पार्क के पास से समीपवर्ती गांव भगवंतपुर निवासी राजीव कुमार की मोटरसाइकिल भी चोरी हो गयी थी । उसका भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है ।