जसपुर सरकारी अस्पताल में आयोजित किया गया जनसंवाद कार्यक्रम,सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने पर दिया गया जोर, विधायक आदेश चौहान ने बांटे बैग, बोतल व छाते

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जसपुर विधायक आदेश चौहान मुख्य अतिथि रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र मोहन गहलोत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।
विधायक आदेश चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित कर सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करने पर ज़ोर दिया, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और उनका भला हो सके ।
विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के पीयर एजूकेटरों को आर .के. एस. के.कार्यक्रम के तहत बैग बोतल छाते का वितरण किया।
चिकित्साधीक्षक डा धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।
बीडीओ केके काण्डपाल ने कहा कि सरकारी विभागों द्वारा तालमेल से कार्य करने से जनता को सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा ।
शिक्षा विभाग,बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी भाग लिया । इस मौके पर सुरजीत ढिल्लो ,रवीन्द्र सिंह रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह नारंग,राजकुमार, मोहम्मद साजिद ,राहुल कुमार ,रवि कुमार, नेहा , बासिद ,राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।