भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत से मिले जसपुर के भाकियू कार्यकर्ता, किया भव्य स्वागत 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर के कार्यकर्ताओं ने भाकियू नेता राकेश टिकैत से भेंट की और उनका भव्य स्वागत किया।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत 6 मार्च को सीमावर्ती प्रदेश उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के जसपुर,जनपद ऊधम सिंह नगर से सटे  गांव मकोनियो निवासी भाकियू नेता गुरविंदर सिंह के आवास पर आयोजित सत्संग के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे । जहां उत्तराखण्ड के जसपुर, ऊधम सिंह नगर के भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया । इस मौके पर भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, जगतार सिंह बाजवा,दर्शन सिह देयोल, शीतल सिंह, जागीर सिंह, दीदार सिंह , सुखवीर सिंह भुल्लर आदि मौजूद रहे।