-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: सवर्ण समाज उत्थान समिति की बैठक में यूजीसी काले कानून पर विरोध व्यक्त किया गया और यूजीसी काले कानून को वापस लिए जाने की मांग की गई । यूजीसी का विरोध किये जाने के संबंध में रणनीति बनाई गई । जिसके तहत अब कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए । 

जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में सवर्ण समाज उत्थान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन धर्मशाला मंदिर के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया । वक्ताओं द्वारा यूजीसी कानून को काले कानून की संज्ञा दी गई और इस काले कानून पर विरोध जताया गया । इस काले कानून को वापस लिए जाने की पुरजोर मांग की गई । 8 मार्च को दिल्ली में यूजीसी के विरोध में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने पर बल दिया गया और इस रैली में जाने के लिए जसपुर से 50-60 लोगों द्वारा सहमति व्यक्त किए जाने की बात कही गई । यूजीसी काले कानून का विरोध जताए जाने के संबंध में रणनीति तैयार की गई । इसके संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी काले कानून का विरोध व्यक्त किए जाने हेतु जसपुर के मुख्य मार्गों पर फ्लेक्सी बैनर लगाए जाएंगे तथा जसपुर क्षेत्र में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों को यूजीसी के विरोध में ज्ञापन सोफा जाएंगे । बैठक की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ने की । बैठक में आदित्य गहलोत, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, भावेश मित्तल एडवोकेट, वेदानंद शर्मा, मनोज गहलोत, विमल सिंह चौहान, अर्पित रस्तोगी, अवनीश चौहान व पवन चौहान आदि उपस्थित रहे ।
Post Views: 94