जसपुर पुलिस द्वारा 04.27 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर  गिरफ्तार

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 4.27 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 10/03/2026 को जसपुर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई भूपाल राम पोरी द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय जसपुर क्षेत्र से इमरान उर्फ मिस्त्री पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी नई बस्ती, वार्ड नंबर 9,जसपुर (उम्र 48 वर्ष) को 04.27 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई भूपाल राम पोरी
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
होमगार्ड दीक्षित