-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर में एक गर्भवती नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मायके वालों ने ससुरालियों द्वारा उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई ।
उत्तरप्रदेश के जनपद मुरादाबाद की तहसील ठाकुरद्वारा के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी नन्हे खां ने अपनी बेटी नाजमा
की शादी 7-8 महीने पहले खेड़ा रोड,जसपुर निवासी शाहनवाज पुत्र फईमुद्दीन से की थी । 14 मार्च 2026 को सुबह 5-6 बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जो गर्भवती थी ।
की शादी 7-8 महीने पहले खेड़ा रोड,जसपुर निवासी शाहनवाज पुत्र फईमुद्दीन से की थी । 14 मार्च 2026 को सुबह 5-6 बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जो गर्भवती थी ।शादी के बिचौलिया गांव खेड़ा जसपुर निवासी नसीम अहमद पुत्र अनवार हुसैन ने उन्हें फोन पर उनकी पुत्री के मरने की सूचना दी । इस पर वे तुरंत खेड़ा पहुंचे। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतका के पिता नन्हे खां ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर उसके ससुराल वालों द्वारा उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की और रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।