दिल्ली के तरुण निर्मम हत्याकांड के विरोध में जसपुर में निकाला गया विशाल आक्रोश मशाल जुलूस 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के मौके पर हुए मामूली विवाद में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा तरुण नामक युवक की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।
दिल्ली के उत्तम नगर जेजे कॉलोनी में 4 मार्च क होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ मामूली विवाद घातक हत्या में बदल गया। 26 वर्षीय तरुण कुमार (बुटोलिया/खटीक) की समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई । इस हत्याकांड के मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है । जिसमें तीन महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। इस निर्मम हत्याकांड के खिलाफ पूरे भारत में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते जसपुर,ऊसिंन में भी समस्त हिंदू समाज द्वारा 15 मार्च की शाम को विशाल आक्रोश मशाल यात्रा निकाली गई । यह मशाल यात्रा जसपुर के गांधी पार्क से शुरू हुई और नगर के मुख्य मार्ग ठाकुर मंदिर,अब्दुल बारी चौक,गांधी आश्रम चौराहा,कोतवाली रोड होते हुए नगर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर पहुंचकर समाप्त हो गई । मशाल यात्रा के दौरान गर्मजोशी के साथ तरुण के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो, तरुण के हत्यारे को गोली मारो सालों को,तरुण हम शर्मिंदा हैं तेरे खातिर जिंदा है,जयकारा वीर बजरंगे हर हर महादेव ,भारत माता की जय के नारे लगाए गए । रैली के समापन पर जमकर प्रदर्शन किया गया, जमकर नारेबाजी की गई और तरुण की निर्मम हत्या किए जाने पर जबर्दस्त आक्रोश व्यक्त किया गया । उसकी हत्या करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने व तरुण के हत्यारों को फांसी की सजा दिये जाने मांग की गई। इस आक्रोश मशाल यात्रा के दौरान जसपुर भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान,अशोक खन्ना, राजकुमार सिंह,अभिनव,चंद्रपाल सिंह,नितिन चौहान,पवन वर्मा, राहुल,आदित्य वर्मा,राहुल,सत्यम जोशी,चौहान,नीरज,हर्ष,मनोज,शिवा मिश्रा,सागर,विनीत,मनोज कश्यप, रोहित,लक्ष्मण प्रजापति,हर्ष,प्रियांशु , आकाश, विशाल ,विनीत , अमित,हिरदेश,अजय आदि शामिल रहे ।