-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने बरसों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के कम में क्षेत्राधिकारी बाजपुर/काशीपुर के नेतृत्व में दिनांक 15/03/26 को जसपुर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय जसपुर से अन्तर्गत धारा 498a ipc और 3/4 दहेज अधिनियम में जारी वारंट आधार पर वारण्टी अनीस अहमद पुत्र फ़क़ीरा निवासी फेजुल्लापुर थाना स्योहारा,बिजनौर ,उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
पुलिस टीम :
पुलिस चौकी नादेही इंचार्ज एसआई संतोष देवरानी
कांस्टेबल अशोक कुमार