जसपुर पुलिस द्वारा 315 बोर के तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार 

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति  द्वारा जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 18/03/2026 को जसपुर (ऊधम सिंह नगर) कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी धर्मपुर प्रभारी एसआई विजय सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहर आलम पुत्र मकसूद अहमद निवासी फैज-ए-आम इण्टर कालेज के पीछे,जसपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) उम्र 19 वर्ष को 01 अदद अवैध 315 बोर तमंचा व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 101/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस ने बताया कि  मेहर आलम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई विजय सिंह,चौकी इंचार्ज धर्मपुर
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल हेम चंद्र फुलेरा