जसपुर क्षेत्र के मां हिडिंबा देवी के ऐतिहासिक मंदिर पर पहली बार तीन दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन 21 से 23 मार्च तक

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के गांव गोरा फार्म स्थित मा हिडम्बा देवी के ऐतिहासिक मंदिर पर 21 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने दी । उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2026 को पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा । मां हिडम्बा देवी के ऐतिहासिक मंदिर पर पहली बार यजुर्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । इस महायज्ञ में योग साधना संस्थान केंद्र बरेली के ब्रह्मा स्वामी क्रांति वेश सरस्वती, बरेली के वेद पाठी अमित शास्त्री व पीलीभीत के भजन उपदेशक राजदेव आचार्य मुख्य आकर्षण होंगे।