जसपुर पुलिस द्वारा 80 पाउच कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 80 पाउच अवतार आपके साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति  द्वारा जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ।अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 19/03/2026 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली अंतर्गत हलका नंबर एक के प्रभारी एसआई हरीश आर्य द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय मुखबिर की सूचना पर  राजेन्द्र सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी कलिया वाला, जसपुर ऊसिंन को अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 80 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई हरीश आर्य
कांस्टेबल विपिन कुमार
कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह
कांस्टेबल दीपक