काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल की मां का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल की मां श्रीमती लीलावती का आकस्मिक निधन हो गया । जिससे जसपुर व काशीपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।
जानकारी के अनुसार काशीपुर, उधम सिंह नगर के भाजपा जिला अध्यक्ष नगर पंचायत महुआ डाबरा,जसपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी मनोज पाल की मां श्रीमती लीलावती ( पत्नी स्वर्गीय श्री तुंगल सिंह ) की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिससे उनका निधन हो गया । वे करीब 80 वर्ष की थीं। उनके आकस्मिक निधन से जसपुर व काशीपुर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई ।