जसपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने वाले 5 लोग शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार

-सुशील कुमार चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हुडदंग मचाते 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जसपुर (ऊधम सिंह नगर) पुलिस द्वारा अपराध पर शिकंजा कसने का अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने वाले हुडदंगियों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया गया । 5 लोग आपसी विवाद को लेकर जसपुर के पृथ्वीराज चौहान चौक प्राइवेट बस स्टैंड पर आपस में झगड़ा कर रहे थे,तभी पुलिस ने उन्हें शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया ।