– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: यूं तो निकाय चुनाव पूरे उत्तराखंड में हो रहा है, लेकिन जसपुर जैसा रोचक चुनाव पूरे उत्तराखण्ड में कहीं नजर नहीं आ रहा है । यहां कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने दूसरे प्रत्याशियों को अपना समर्थन दे दिया है । इससे चुनाव के समीकरण बदलते दिखाई दे रहे है । उक्त प्रत्याशियों द्वारा समर्थन दिए जाने से पूर्व चुनाव की तस्वीर कुछ और थी और उनके द्वारा दूसरे प्रत्याशियों को समर्थन दिए जाने के बाद चुनाव की तस्वीर कुछ और दिखाई देने लगी है । निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान भारती ने कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर नूरी को अपना समर्थन दे दिया गया और निर्दलीय प्रत्याशी अनीस अहमद रूबी एडवोकेट ने निर्दलीय प्रत्याशी
नौशाद सम्राट को अपना समर्थन दे दिया। इधर 22 जनवरी 2025 को को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर सीपी सिंह के समर्थकों की एक साझा बैठक में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर सीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक खन्ना को अपना समर्थन देने की घोषणा की । कुल मिलाकर अब तक तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने दूसरे प्रत्याशियों को अपना समर्थन दे दिया है । जिससे चुनाव समीकरण बदलना स्वाभाविक है। जिन प्रत्याशियों ने दूसरे प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। उन्हें जनता शक की निगाह से देख रही है और उन पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रही है । यह मामला जनता में काफी चर्चाओं में है और सोशल मीडिया पर भी बुरी तरह छाया हुआ है ।