सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में जसपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के विभिन्न प्रत्याशियों ने ढोल के साथ नगर में अपने अपने विशाल जुलूस निकाल कर जुलूस रोड शो रोड शो किया और शक्ति प्रदर्शन कर लोगों को अपनी-अपनी शक्ति का एहसास कराया । 

निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में जसपुर चेयरमैन पद के कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर नूरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के साथ विशाल शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाल कर रोड शो किया और नगर वासियों को अपनी चुनावी शक्ति का एहसास कराया । जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके शक्ति प्रदर्शन रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने भारी संख्या में भाग लिया । उनका शक्ति प्रदर्शन जुलूस लकड़ी मंडी स्थित कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ और नगर का भ्रमण करने के बाद वहीं आकर समाप्त हो गया ।

बहुजन समाज पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी वसीम अहमद सिद्दीकी ने भी नगर में अपना विशाल शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाल कर रोड शो किया और नगर वासियों को अपनी चुनावी शक्ति का एहसास कराया। उनका शक्ति प्रदर्शन जुलूस लकड़ी मंडी स्थित बहुजन समाज पार्टी के चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ और नगर में भ्रमण करने के बाद वहीं जाकर समाप्त हो गया। जुलूस के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया । उनके शक्ति प्रदर्शन जुलूस में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने भारी संख्या में भाग लिया ।
जसपुर चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद सम्राट ने नगर में अपना विशाल शक्ति प्रदर्शन जलूस निकालकर रोड शो किया और नगर वासियों को अपनी चुनावी ताकत का एहसास कराया । जुलूस के दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया । उनका शक्ति प्रदर्शन जुलूस उनके पुराना सिनेमा हॉल स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ और नगर में भ्रमण करने के बाद वहीं जाकर समाप्त हो गया। उनके शक्ति प्रदर्शन जुलूस में उनके समर्थकों ने भारी संख्या में भाग लिया । सभी प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन जुलूस ढोल के साथ निकाले गए और सभी प्रत्याशियों के जुलूसों में उनके समर्थकों द्वारा गगनचुंबी नारे चुनावी नारे लगाए गए ।
सभी प्रत्याशियों के समर्थक कर रहे हैं अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा
लोग सभी प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन जुलूस देख कर उनकी चुनावी ताकत को तोल रहे हैं कि कौन प्रत्याशी हल्का है और कौन भारी है। प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकलने के बाद नगर में दुकानों व चौराहों पर प्रत्याशियों की चुनावी ताकत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है । प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते देखे गए । सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों की जीत बता रहे हैं ।
…और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने नहीं निकला शक्ति प्रदर्शन जुलूस
जसपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार खन्ना ने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में अपना शक्ति प्रदर्शन जुलूस नहीं निकला । उनके द्वारा शक्ति प्रदर्शन जुलूस न निकल जाने का विषय नगर में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है । लोग इस विषय पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं और इसमें भी कोई गहरा राज खोज रहे हैं ।
वार्ड सभासद पद के प्रत्याशी भी पीछे नहीं रहे शक्ति प्रदर्शन में
वार्ड सभासद पद के विभिन्न प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने वार्ड क्षेत्र की आबादियों में अपने-अपने शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाल कर मतदाताओं को अपनी-अपनी चुनावी
ताकत का एहसास कराया। सभासद पद के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने शक्ति प्रदर्शन जुलूसों में काफी भीड़ जुटाई । वार्ड नंबर 10 के सभासद पद के प्रत्याशी कमल कश्यप एडवोकेट उर्फ डंपी ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाला ।
वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रत्याशी अनूप अग्रवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ अपना विशाल शक्ति प्रदर्शन निकाला और मतदाताओं को अपनी चुनावी ताकत का एहसास कराया ।
ताकत का एहसास कराया। सभासद पद के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने शक्ति प्रदर्शन जुलूसों में काफी भीड़ जुटाई । वार्ड नंबर 10 के सभासद पद के प्रत्याशी कमल कश्यप एडवोकेट उर्फ डंपी ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाला ।
वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रत्याशी अनूप अग्रवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ अपना विशाल शक्ति प्रदर्शन निकाला और मतदाताओं को अपनी चुनावी ताकत का एहसास कराया ।चुनाव प्रचार समाप्त होने पर लोगों ने ली ध्वनि प्रदूषण से राहत की सांस
निकाय चुनाव प्रचार के चलते चुनाव प्रचार करते नगर में घूम रहे आप प्रचार कर रहे वाहनों पर लगे लाउडस्पीकरों की तेज आवाज लोगों के कान फोड़ रही थी । जिससे लोग काफी परेशान थे और चुनाव प्रचार करने वालों को मन ही मन गालियां दे रहे थे । चुनाव प्रचार समाप्त होते ही लोगों ने ध्वनि प्रदूषण से राहत की सांस ली। से कान फोड़ चुनाव प्रचार समाप्त हुआ है, कब से नगर वासी बड़े सुकून में दिखाई दिए ।