-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 42 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के द्वारा जनपद में व्यापक स्तर पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन मे दिनांक 30/03/2026 को जसपुर, ऊसिंन कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी सूतमिल प्रभारी उपनिरीक्षक इंद्र सिंह ढेला द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय कालिया वाला, जयपुर,ऊसिंन निवासी रोहित सिंह पुत्र राजेंद्र को इलेक्ट्रिक स्कूटी पर अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 42 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई इंद्र सिंह ढेला,
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल परविंदर सिंह