-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने तीन भाइयों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार जमीन के बटवारे व रास्ते के विवाद को लेकर 3 भाई ग्राम धर्मपुर, जसपुर ऊधम सिंह नगर निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र श्री राजेश सिंह, दिनेश सिंह पुत्र राजेश सिंह,चंद्रवीर सिंह पुत्र राजेश सिंह आपस में झगड़ा कर रहे थे, तभी उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस टीम:
एसआई विजय सिंह (इंचार्ज पुलिस चौकी धर्मपुर)
कांस्टेबल अब्दुल मलिक
कांस्टेबल ललित नेगी