जसपुर बीएसवी इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य स्वतंत्र मिश्रा ने ग्रहण किया कार्यभार, कॉलेज में दिखा जश्न का माहौल

-सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के बीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता स्वतंत्र कुमार मिश्रा को प्रधानाचार्य बनाया गया । उन्होंने 1अप्रैल 2026 को कार्यभार ग्रहण कर लिया । उन्होंने पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कॉलेज के अध्यापकों व कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी । कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें प्रधानाचार्य बनने पर बधाई दी । जसपुर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी कॉलेज पहुंचकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी ।
उनके कार्यभार ग्रहण किए जाने के दौरान कॉलेज में हर्षोल्लास व जश्न का का माहौल देखा गया । 1 अप्रैल को उन्होंने पदभार ग्रहण किया और 1 अप्रैल से ही नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ । कॉलेज की परंपरा के अनुसार नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें उन्होंने प्रधानाचार्य होने के नाते मुखिया के रूप में भाग लिया । इस मौके पर कॉलेज के समस्त अध्यापक, कर्मचारी , छात्र-छात्राएं व विभिन्न स्थानीय सगठनों के लोग मौजूद रहे ।