-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर के पास पतरामपुर रोड पर बाईपास के अंडरपास पुल के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ । जिससे सनसनी फैल गई । शव की शिनाख्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली । युवक 2-3 दिन से लापता था और शराब पीने का आदी था । परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी । 

30 मार्च 2026 को अपराह्न करीब तीन बजे जसपुर-पतरामपुर मार्ग पर वेयरहाउस से आगे स्थित हाईवे के बाईपास के अंडरपास पुल के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा पाया गया । मौके पर भीड़ लग गई और आसपास के लोगों में सनसनी फल गई ।
पुलिस ने बताया कि नौशाद अली नामक व्यक्ति ने मोबाइल फोन के माध्यम से 112 नंबर पर सूचना दी कि जसपुर-पतरामपुर मार्ग पर वेयरहाउस के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है । सूचना मिलने पर कोतवाली जसपुर, उधम सिंह नगर के उप निरीक्षक हरीश आर्य व रुचिका चौहान मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया । आसपास के लोगों से बातचीत की और शव की शिनाख्त कराने में मदद किए जाने का अनुरोध किया । लोगों के प्रयास से अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त जीजीआईसी-अस्पताल रोड निकट काली मंदिर निवासी संजीव कुमार पुत्र हरि सिंह (34 वर्ष)
के रूप में हुई । शव की शिनाख्त होने पर आसपास के लोगों व पुलिस ने राहत की सांस ली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर बताया कि उक्त युवक शराब पीने का आदी था और वह 2-3 दिन से लापता था । लेकिन उसके परिजनों द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराईं गई थी ।
के रूप में हुई । शव की शिनाख्त होने पर आसपास के लोगों व पुलिस ने राहत की सांस ली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर बताया कि उक्त युवक शराब पीने का आदी था और वह 2-3 दिन से लापता था । लेकिन उसके परिजनों द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराईं गई थी ।पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया । पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक घटना के संबंध में इसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी।
परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक की अंत्येष्टि कर दी । उन्होंने मृतक संजीव क हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की । उन्होंने बताया कि यदि स्वाभाविक मौत हुई होती तो उसके चेहरे पर चोट निशान नहीं होते और वह लहू-लुहान नहीं होता। उन्होंने बताया कि वे मृतक की अंत्येष्टि व अस्थि विसर्जन को लेकर व्यस्त होने के कारण घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दे पाये । उन्होंने कहा कि वे अस्थि विसर्जन के बाद घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपेंगे । वे अपने स्तर से भी घटना के संबंध में पता लगा रहे हैं ।