-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने अपने जयपुर आवास पर अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की कार्यों शीघ्र पूरा करने व गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान के निर्देश दिए ।

आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहेला 12 अप्रैल 2026 को अपने आवास विकास कालोनी,जसपुर,ऊधम सिंह नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे । जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके सहयोगियों ने उनका भव्य स्वागत किया ।
उन्होंने सीएम की घोषणाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और जसपुर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा विकास कार्गो प्रगति रिपोर्ट की जानकारी की । उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिवक्ताओं के चेंबरों के निर्माण, मंडुवाखेड़ा कटारमल देवता के सौंदर्य करण, भोगपुर डाम स्थित तीर्थ नगर मंदिर के सौंदर्यकरण , दादूवाला झील के निर्माण,वन विभाग द्वारा अमृतपुर में बनाए जाने वाले पार्क, वीआईपी कॉलोनी की सड़कों के निर्माण की जानकारी ली ।
श्री रोहेला ने कहा कि जसपुर सीवर लाइन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है तथा काशीपुर-धामपुर रेललाइन का फाइनल सर्वे हो चुका है। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस अड्डे का भी कोई समाधान शीघ्र निकालने का प्रयास किया जाएगा। समीक्षा बैठक में खान विकास अधिकारी जसपुर केके कांडपाल व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुखलाल राणा मौजूद रहे ।
श्री रोहेला सिख समुदाय द्वारा भोगपुर डाम में निकाले गए विशाल नगर कीर्तन साहिब में भी भाग लिया ।
वे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के नत्मस्तक हुए और सम्मान व श्रद्धा इजहार किया । भोगपुर राम के लोगों ने नगर कीर्तन साहिब में पहुंचने पर उनका स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया ।
वे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के नत्मस्तक हुए और सम्मान व श्रद्धा इजहार किया । भोगपुर राम के लोगों ने नगर कीर्तन साहिब में पहुंचने पर उनका स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया ।श्री रोहेला अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर जसपुर, ऊधम सिंह नगर के वाल्मीकि समाज में भी पहुंचे ।
जहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा भेंट की । उन्होंने वाल्मीकि समाज का आभार व्यक्त किया ।
जहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा भेंट की । उन्होंने वाल्मीकि समाज का आभार व्यक्त किया ।