जसपुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की फांसी लगाकर  आत्महत्या,परिवार में मचा कोहराम,नहीं पता चल पाया आत्महत्या के कारणों का , युवक रात देखकर आया था चैती मेला, करता था पास के एक प्लांट में मजदूरी, पिता पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में हो गया था घायल , युवक की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में एक युवक ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस मामले की जांच कर रही है । आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया ।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के मोहल्ला जुलाहान निकट पानी की टंकी वार्ड नंबर 10 निवासी  जयवीर सिंह कश्यप के 19 वर्षीय पुत्र अतुल उर्फ गोलू ने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक के परिजनों ने घटना की पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलने पर जयपुर कोतवाली के एस एस आई जावेद मलिक व एस आई व एस आई ललित सिंह मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति जायजा लिया। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की । जिसके दौरान परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसका उपचार चल रहा था । वैसे वह रात हंसी खुशी से चैती मेला देखने गया था । पुलिस को इसके अलावा घटना के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई । जवान मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने  पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया । परिजनों व संबंधियों ने गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि कर दी । पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है । कर लिखने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी । बताया गया कि घटना के समय मृतक के परिजन खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे और मृतक का पिता जयवीर सिंह घायल अवस्था मे बैठक के रूम में बेड पर पड़ा हुआ था। जिसका पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था । बाकी परिजन जब दोपहर करीब 11:45 बजे गेहूं काट कर घर पहुंचे तो घर का एक कमरा अंदर से बंद मिला । संदेह होने पर किसी तरह उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो युवक अतुल उर्फ गोलू छत के कुंडे में मृत अवस्था में लटका मिला । घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जो स्वाभाविक हैं ।