-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:ऊधम सिंह नगर जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिन एकमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0 ) जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सैनिक /सुरक्षा सुपरवाईजर/सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
एस0 आई0 एस0 एक भारत सरकार की पांचवी सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध कराने व 31वीं सबसे बड़ी सुविधा अपने कर्मचारियों को देने वाली कंपनी बन चुकी है । अतः ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0) द्वारा भर्ती कैंप सभी विकास खण्डों में प्रातः 10:00 से 3:00बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए , इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10 वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाईजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन हेतु दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना है तथा चयन किये गए अभ्यर्थियों को 350 रु0 के आनलाईन साथ उपस्थित होना है । चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करना है। जहां एन0 डी0 आर0 एफ0 के तहत सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षुओं को दिया जाता है तथा इनका एक महीना का प्रशिक्षण के उपरांत 65 वर्ष की स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान में दी जाती है ,जहां नौकरी के दौरान 16000 से 25000 सेलरी के साथ पी0 एफ0, ग्रैच्युटी ,ई0 एस0 आई0, बीमा, एन्स्युरेंस, पेंशन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को आई0 पी0 एस0 स्कूल में पढ़ाने की सुविधा नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है,
जिले के समस्त विकास खण्डों में सुरक्षा सैनिक/सुपरवाईजर /सुरक्षा अधिकारी के चयन प्रक्रिया हेतु
1- बाजपुर विकास खण्ड में 21/05/2026 और 22/05/2026 को
2- गदर पुर विकास खण्ड में 23/05/2026 और 25/05/2026 को
3 जसपुर विकास खण्ड में 26/05/2026 और 28/05/2026 को
4- काशी पुर विकास खण्ड में 29/05/2026 और 30/05/2026को
5- सितारगंज में 01/06/2026 और 02/06/20260को
6- खटीमा विकास खण्ड में 03/06/2026 और 04/06/2026 को
7- रूद्र पुर विकास खण्ड में 05/06/2026 और 06/06/2026 रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा । मुख्य विकास अधिकारी, ऊधम सिंह नगर ने जनपद समस्त विकास खण्ड अधिकारी को कैम्प के सफल आयोजन के लिए निर्देशित करते हुए उक्त तिथियों को निर्धारित की है।अधिक जानकारी के लिए कमांडेंट कार्यालय के मो. 7830225134 या 7905086105 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।