75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
24/05/2026 को जसपुर,ऊधम सिंह नगर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने जसपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 23/05/2026 की सायं उनकी 75 वर्षीय भाभी रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहां एक वृद्ध  व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम  सिंह नगर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर को तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर घटना का अनावरण करने का आदेश व निर्देश दिये गये । इस पर तहरीर के आधार पर पुलिस ने Fir नंबर 196/2026 धारा 62/ 64(1) /115 (2) BNS के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया ।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । उक्त घटना की विवेचना महिला उपनिरीक्षक रूचिका चौहान को सौंपी गई । उनके द्वारा पीड़िता से घटना के संबन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो पीड़िता द्वारा स्वयं के साथ दुष्कर्म होने की बात बतायी गयी । जिसके आधार पर घटना से संबंधित मुकदमे में दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गयी ।
विवेचना के दौरान पीड़िता ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ फला नाम व पता व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी को साक्षय के आधार पर दिनांक 26.05.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस टीम :
01- प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
02- वरिषठ उप निरीक्षक भूपाल राम पौरी
03 – उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद
04-उप निरीक्षक संतोष देवरानी
05-उप निरीक्षक हरीश आर्या
06- महिला उप निरीक्षक रूचिका चौहान ( विवेचक )
07 – कांस्टेबल कुलदीप सिंह
08 – कांस्टेबल विपिन चन्द्र
09 – कांस्टेबल अरूण कुमार
10 – कांस्टेबल भवान सिंह
11- होमगार्ड दीक्षित कुमार कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड।