-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में आगामी 15 जून को गत वर्षो की भांति बाबा नीम करौरी महाराज के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । अनुयायियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है ।
जिसके चलते कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु नितेश कुमार जैन के जसपुर मेन बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर अनुयायियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें बाबा नीब करौरी महाराज के आगामी 15 जून को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किए गए।
जिसके चलते कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु नितेश कुमार जैन के जसपुर मेन बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर अनुयायियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें बाबा नीब करौरी महाराज के आगामी 15 जून को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किए गए।1- वर्ष 2026 के कार्यक्रम के स्थान में सूक्ष्म परिवर्तन कर मिलन वेंकट हॉल में व उसके बाहर ,सामने झंडा चौक बस स्टैंड के पास किया जाएगा ।
2-वर्ष 2026 के कार्यक्रम का हिसाब किताब का व्योरा बनाने एवं खर्च करने के लिए नितेश कुमार जैन जी एवं माधव चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । समस्त कार्यक्रम के आमद एवं खर्च का लेखा-जोखा इनके द्वारा ही तैयार किया जाएगा ।
3-14 जून को निकली जाने वाली यात्रा इस वर्ष सर्वसम्मति से स्थगित की गई ।
4-भंडारे के लिए प्रसाद मीठा शरबत, सूजी का हलवा ,काले चने एवं कढ़ी चावल का प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
5-कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु दिनांक 13 जून में 14 जून को शहर के सभी क्षेत्रों में अलाउंस कराया जाएगा ।
6-जसपुर शहर के सभी मंदिरों मुख्य चौराहों पर सुंदर कांड एवं भंडारे की सूचना हेतु फ्लेक्सी लगाई जाएगी ।
7-समिति के समस्त सदस्यों द्वारा ड्रेस कोड पीला कुर्ता सफेद पजामा पहने जाने पर सहमति बनी ।
8- पर्यावरण सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भंडारे में प्रयोग समस्त दोना पत्तल कागज की प्रयोग की जाएगी प्लास्टिक का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा ।
बाकी अन्य समस्त विषय पर चर्चा आगामी बैठक में की जाएगी । जिसके दिनांक ,समय एवं स्थान की सूचना अलग से प्रेषित की जाएगी । बैठक में विमल सिंह चौहान ,विमल कुमार अग्रवाल ,अंकित कुमार गोला , केशव प्रजापति आशु, गगन प्रजापति ,दीपक खन्ना, मनोज कुमार , शिवम चौहान ,अर्पित रस्तोगी, माधव चौधरी नितेश कुमार जैन ,शिवम तोमर, अनमोल गोयल ,अंशुल अग्रवाल ,अमित शर्मा, सचिन कुमार ,शिव कश्यप, आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।