तकनीकी खराबी के कारण जसपुर इंडियन बैंक शाखा की सेवा कई दिन से बाधित,उपभोक्ता परेशान 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर स्थित इंडियन बैंक शाखा में पिछले कई दिन से तकनीकी खराबी होने कनेक्टिविटी नहीं आ रही है । जिससे बैंक सेवा बाधित हो रही है । जिसके कारण उक्त बैंक के उपभोक्ता काफी परेशान हैं । यह सूचना प्राप्त होने पर शाखा प्रबंधक से संपर्क साधने का प्रयास किया गया । इस पर पता चला कि ब्रांच मैनेजर छुट्टी पर हैं । जिसके कारण उक्त बैंक की तकनीकी खराबी की किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई । बैंक उपभोक्ताओं ने मांग की है कि उक्त बैंक की तकनीकी खराबी को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि बैंक की सेवा सुचारू हो सके ।