– सुशील चौहान
उत्तराखंड : लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान के सौजन्य से सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में काव्य रिजॉर्ट,जसपुर में वृक्षारोपण किया गया । 
वृक्षारोपण के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक नागरिकों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । संबंधित लोगों को धरती पुत्र सम्मान से सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।

वृक्षारोपण के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक नागरिकों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । संबंधित लोगों को धरती पुत्र सम्मान से सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजीत सिंह (सह अध्यक्ष-गन्ना विकास सलाहकार समिति, उत्तराखंड), खड़क सिंह चौहान तथा सोसाइटी की संस्थापक श्रीमती पूतम मंझरिया सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से किया गया।
मुख्य अतिथि मनजीत सिंह ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला का विशेष महत्व है । यह पर्व प्रकृति के प्रति श्रद्धा, हरियाली के संरक्षण और मानव जीवन के पर्यावरण से अटूट संबंध का प्रतीक है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष
खड़क सिंह चौहान ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सहज ही प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में खटीमा से आए लोक कलाकारों ने मनमोहक लोकनृत्य एवं लोकगायन की शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक जीवनशैली का जीवंत चित्र प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजय राजपूत ने किया । इस अवसर पर पंकज मोनू, सुषमा सोनी, रेखा राजपूत,श्रीमती सरिता सिंह,अर्जुन सिंह, महेश, विजय कुमार, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।