लापता व्यक्ति जमीन बेचने के कुछ समय बाद पहुंचा कोतवाली, परिजनों के साथ जाने से किया इन्कार,वहां से पुनः हुआ लापता,पता न चलने पर परिजनों में भारी रोष,आक्रोशित परिजनों व सहयोगियों ‌ने किया कोतवाली का घेराव 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के घर से लापता एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बेच दी और उसके करीब 1 वर्ष बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया । जिससे उसके परिजनों में आसपास के लोगों में भारी रोज व्याप्त हो गया आक्रोशित लोगों ने  लापता व्यक्ति का पता लगाए जाने की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया ।
जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव पुराना अहमदनगर निवासी अमरजीत सिंह करीब एक वर्ष पूर्व घर से लापता हो गए । लापता होने के बाद उन्होंने समीपवर्ती गांव खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी एक व्यक्ति को अपनी आठवीं का जमीन बेच दी । उनके पुत्र जसवीर सिंह ने 10 दिसंबर 2025 को जसपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई । लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया । इसी दौरान कुछ माह बाद जसपुर के पास लपकना नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने पर पुलिस ने शव की शिनाख्त करने को कहा । लेकिन उन्होंने देखकर मना कर दिया कि यह शव अमरजीत सिंह का नहीं है । लेकिन कुछ समय बाद लापता अमरजीत सिंह अचानक कोतवाली पहुंच गए । इससे स्पष्ट हुआ कि लपकना नदी में मिला शव मिलने अमरजीत सिंह का नहीं था । वह किसी अन्य व्यक्ति का था। पुलिस ने लापता अमरजीत सिंह के कोतवाली पहुंचने पर उनके परिजनों को सूचना दी अरिजीत सिंह में आगये हैं। वे आकर उन्हें ले जाएं । परिजन अमरजीत सिंह को लेने कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया । इस पर पुलिस ने कहा कि दो-तीन दिन बाद आकर ले जाना । लेकिन उसके बाद अमरजीत सिंह वहां से पुनः लापता हो गए और उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया तो । उनके परिजनों, सगे संबंधियों व आसपास के लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया । उन्होंने लापता अमरजीत सिंह का पता लगाए जाने की मांग को लेकर लेकर युवा भाजपा नेता शीतल जोशी के सहयोग से उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की । लेकिन अपेक्षित कार्यवाही न होने पर उनका आक्रोश सड़कों पर आ गया । अमरजीत सिंह के आक्रोषित परिवार, उनके सगे संबंधियों व सहयोगियों ने 19 जुलाई 2026 को जसपुर गुरुद्वारा परिसर में एक पंचायत की । जिसमें कोतवाली का घेराव करने का निर्णय लिया गया । उसके बाद उन्होंने कोतवाली का घेरा किया । कोतवाल राजेश पांडे से बातचीत की । उन्होंने उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया । तब कहीं जाकर वे कोतवाली से गए ।
कोतवाली का घेराव करने वालों में भाजपा नेता शीतल जोशी, भाकियू नेता जगजीत सिंह भुल्लर, सुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, बलतेज सिंह,गुरमेल सिंह, जोगा सिंह ,बलविंदर सिंह, ज्ञानी तारा सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखबीर सिंह, साहब सिंह, मनजोत सिंह, अभिजोत सिंह, संतोक सिंह, सुखदेव सिंह , गुरप्रीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जगविंदर सिंह आदि लोग शामिल रहे ।