भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी राकेश गिरि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का भव्य स्वागत

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड :
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति व उनकी टीम ने 29 जुलाई 2026 को जसपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के लाभार्थी सम्मेलन में भाग लेने हेतु जसपुर, ऊसिंन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी राकेश गिरि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल मनोज पाल का सुभाष चौक के पास भव्य स्वागत किया । इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रहमपाल, ओमपाल सिंह, रोहताश प्रेमी,हरपाल सिंह प्रजापति, जिला मंत्री सुमित प्रजापति, विजय कश्यप, नवनीत कश्यप, वीरेंद्र प्रजापति, कृष्ण कुमार, दोनों मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा पदम पाल व प्रमोद सैनी आदि उपस्थित रहे ।