– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर स्थित इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) शाखा महुआ डाबरा के नव नियुक्त मैनेजर के रूपमें श्वेता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया । इससे पहले वे इंडियन बैंक की काशीपुर शाखा में मैनेजर थीं। उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं की संतुष्टि उनकी प्राथमिकता होगी । उन्होंने ब्रांच के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे बैंक के संचालन में अपना पूर्ण सहयोग दें ।