काशीपुर में आयोजित की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा बैठक,पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रजापति

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : गौतमी हाइट्स, काशीपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (लाभार्थी विभाग) के कार्यों के विस्तार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से काशीपुर,जसपुर व बाजपुर विधानसभा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश प्रजापति ने उज्ज्वला योजना को जन-जन तक पहुंचाने,पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने बल दिया । संबोधन से पूर्व उनका व अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री मनजीत राजू ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन बिजनौर एवं पूर्व विधायक डॉ.इन्द्र देव सिंह, जिला उधम सिंह नगर के चेयरमैन खड़क सिंह चौहान,जिला चेयरमैन मुरादाबाद ओमपाल , सुषमा सैनी, रूपेश बाठला , अर्जुन सिंह, हरिओम, विजय चौधरी ,जगदीश सक्सेना सहित तीनों विधानसभाओं के चेयरमैन एवं जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।