गैस वितरण की नई व्यवस्था से परेशान जसपुर क्षेत्र के लोगों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान को अपनी समस्या से अवगत कराया

– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर की नई वितरण व्यवस्था से गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिससे तंग आकर क्षेत्र के गैस उपभोक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष के भूतपुरी रोड, कासमपुर मोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने खड़क सिंह चौहान से मिलकर गैस वितरण की नई व्यवस्था से उत्पन्न हो रही परेशानी से अवगत कराया । उपभोक्ताओं ने बताया कि नई व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाकर पर्ची कटाने के लिए घंटों लंबी कतार में लगना पड़ता है । जिससे उन्हें गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा उनका समय बर्बाद होता है । श्री चौहान ने इस समस्या के संबंध में खाद्य पूर्ति अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और कहा कि गैस वितरण की पूर्व की सुविधाजनक व्यवस्था पुनः लागू किया जाए । आपूर्ति अधिकारी द्वारा पुरानी व्यवस्था शीघ्र बहाल किए जाने का आश्वासन दिया गया । लोगों ने समस्या सुनते और उसके संबंध में संबंधित अधिकारी से वार्ता करने के लिए भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया ।