बाइक चोरी के मामले में जसपुर क्षेत्र के गांव पतरामपुर के ग्राम प्रधान व पुलिस में हुई कहासुनी,ग्राम प्रधानों ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, विरोध में किया पतरामपुर पुलिस चौकी का घेराव,दिया धरना 

 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव पतरामपुर में बाइक चोरी के मामले को लेकर ग्राम प्रधान के बीच हुई कहासुनी के दौरान पुलिस द्वारा प्रधान से अभद्रता किये जाने के विरोध में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने पतरामपुर पुलिस चौकी का घेराव किया और धरना दिया ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 को पतरामपुर में पकड़े गए बाइक चोरों के मामले को लेकर पतरामपुर के ग्राम प्रधान हरिओम सिंह राठौर पुलिस से बात करने पुलिस चौकी गए थे । जिसके दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी हो गई । उन्होंने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए इस मामले की सूचना क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधानों को दी। इस पर ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त हो गया । ग्राम प्रधानों ने 13 सितंबर 2026 को पतरामपुर पुलिस चौकी का घेराव किया और अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मी द्वारा माफी मांगे जाने जिद पर अड़ गए और वहीं पर धरने पर बैठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे । समाचार लिखने तक यह मामला नहीं निपट पाया । पुलिस का कहना है कि उसके द्वारा ग्राम प्रधान के साथ किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की गई । पुलिस ने सिर्फ मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही थी ।
पता चला है कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।