– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में कोतवाली जसपुर,ऊधम सिंह नगर पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 12.09.2026 को रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी धर्मपुर बैरियर पर तारा सिंह पुत्र मल्लू सिंह निवासी जाफ्तानगर थाना रेहड़ जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 65 वर्ष व दीनानाथ पुत्र हुकुम सिंह निवासी जाफ्तानगर थाना रेहड़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 47 वर्ष को मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई । पुलिस में उनके खिलाफ धारा 60 (1) /72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया और मोटरसाइकिल को स्विच कर दिया।
पुलिस टीम:
01- राजेश पांडेय प्रभारी निरीक्षक
02- उप निरीक्षक हरीश प्रसाद प्रभारी पुलिस चौकी धर्मपुर
03- कांस्टेबल रवीन्द्र गिरि
04- कांस्टेबल कपिल ओली कोतवाली जसपुर , ऊधम सिंह नगर ।