भाकियू कार्यकर्ताओं ने नादेही चीनी मिल का भ्रमण कर आगामी पेराई सत्र की तैयारी की ली जानकारी, की 1 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की मांग 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियन की जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर की टीम ने भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में जसपुर क्षेत्र की नादेही चीनी मिल का भ्रमण किया और मिल में चल रही आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारी के चलते मिल में हो रहे कार्यों को देखा और जीएम से वार्ता कर मिल के आगामी पेराई सत्र की जानकारी ली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जीएम से मांग की कि मिल का पेराई सत्र 1 नवंबर से हर हाल में शुरू किया जाए । इस मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, भाकियू जिलाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र शीतल सिंह, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह , किशन सिंह चौधरी ,अनिलांश त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार, जसवीर सिंह मौजूद रहे।