सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:जसपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) जसपुर में विकासखंड के शिक्षकों व कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया और कर्मचारियों ने एक स्वर में नई पेंशन योजना
(एनपीएस) का जम कर विरोध किया ।
विरोध कर्ता शिक्षकों व कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को तत्काल बहाल करने की मांग की । आंदोलन करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम की प्रतियां जला कर विरोध जताया ।

विरोध कर्ता शिक्षकों व कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को तत्काल बहाल करने की मांग की । आंदोलन करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम की प्रतियां जला कर विरोध जताया ।पुरानी पेंशन बहाली मंच के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आज ही के दिन 1 अक्टूबर 2004 को नई पेंशन स्कीम लागू की थी। शिक्षक और कर्मचारी इस काले कानून का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समयावधि में जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, वे इस योजना का खामियाजा भुगत रहे हैं। नई पेंशन से मिलने वाली मामूली राशि से कर्मचारियों का जीवन निर्वाह होना संभव नहीं है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पंकज अग्रवाल, भूपेंद्र चौहान, विमल सिंह चौहान, नरेन्द्र राणा, दीपक कुमार, राजाराम, अभय कुमार, दिनेश कुमार, अरविन्द कुमार, डॉ अर्चना चौहान ,मोहम्मद उवेश, मोहम्मद आजम, नरेश कुमार, अजय राणा, विपिन कुमार, नवनीत कुमार, शेर अली, अजय विश्नोई, अंशु चौहान, जितेंद्र कुमार, हर्ष कुमार, प्रवेन्द्र कुमार आदि शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।