जसपुर क्षेत्र के गांव मंडुवा खेड़ा में 10 अक्टूबर 2026 को होगा रामलीला का शुभारंभ 

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के गांव मंडुवा खेड़ा में पर्दे वाली रामलीला का आयोजन किया जाएगा । रामलीला का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा । रामलीला के सफल मंचन की तैयारी हेतु गांव के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई । जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति संयुक्त रूप से करेंगे । गांव वासियों एवं दशकों से अपील की गई । रामलीला में शांति व्वस्था बनाए रखें और रामलीला के मंचन में अपना पूर्ण सहयोग दें ।
बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्मपाल सिंह कश्यप, ओमपाल सिंह कश्यप, करन सिंह कश्यप, मुकेश कश्यप, बाबू कश्यप, सोमन कश्यप, आनंद सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे ।